
वाराणसी. प्रेदश में इन दिनों भगवा गमछाधारियों का आंतक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है। यहां रोहनिया थानाक्षेत्र के भीष्मपुर निवासी आटो चालकर की उस वक्त बेरहमी से पिटाई कर दी गई जब वह अपनी आटो से बहन को लेकर उसकी दवा कराने के लिए जा रहा था। पीड़ित का कसूर यह था कि उसने भगवा गमछाधारियों को यह कहते हुए आटो में बिठाने से इनकार कर दिया कि वह बहन की दवा के लिए जा रहा है इसलिए सवारी नहीं बिठाना चाहता। मामले में पीड़ित सुनील ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी से शिकायत की है। वहीं इस समबन्ध में उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित आटो चालक सुनील ने बताया कि 2 अक्टूबर को वह अपनी बहन को लेकर दवा लेने जा रहा था। राजातालाब में कुछ मनबढ़ किस्म के लोग टेम्पो में बैठने लगे जिसपर उसने अपनी बहन की दवा के लिए जाने की बात कह सवारी नहीं ले जाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि इसपर आरोपियों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगे कि कलेक्ट्री फ़ार्म से राजातालाब तुम्हारा टेम्पो नहीं चलने देंगे। इसपर पीड़ित ने जब प्रतिरोध किया तो उक्त तीन भगवा गमछाधारियों ने उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पिटाई के बाद दवा के तीन हजार रूपए भी छीन लिए।
पीड़ित का आरोप पुलिस ने अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया मुकदमा जबकि मामला पिटाई और छिनैती का है
पीड़ित सुनील ने बताया कि उसकी बहन ने थाना रोहनिया में आरोपी पवन शर्मा निवासी राजातालाब, शुभम शर्मा निवासी राजातालाब, विक्की निवासी राजातालाब और गोलू निवासी राजातालाब के विरुद्ध नामजद एफआईआर के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने करवाई करते हुए छिनैती और एससी एसटी एक्ट में एफआईआर न दर्ज कर 323/504/506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि मनबढ़ अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही राजातालाब चौकी का एक सिपाही मामले में लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा है।