31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video
Video: तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ पुलिया का एक पिलर
Play video

Video: तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ पुलिया का एक पिलर

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके को जोड़ने के लिए बनाई गई पुलिया बारिश के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी मरम्मत के लिए जिला पार्षद व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अलवर से मांग की है।

Google source verification

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके को जोड़ने के लिए बनाई गई पुलिया बारिश के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी मरम्मत के लिए जिला पार्षद व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अलवर से मांग की है। ढहलावास तिराहे से रूंध सिरावास सड़क मार्ग से सुंदरबास बावरियों की ढाणी को जोड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में नाले से बारिश के तेज बहाव के कारण इस पुलिया का एक पिलर पूरी तरह जर्जर हो गया। तथा पानी निकासी के दो अन्य पिलर कंक्रीट और मिट्टी से भर गए। जिसके चलते पूरा दबाव इसी पिलर पर रहा जो क्षतिग्रस्त हो गया।

इस पिलर की मरम्मत के लिए उपखंड अधिकारी अलवर प्रतीक चंद्रशेखर जूईकर को मीडिया के माध्यम से जिला पार्षद सुर्ज्ञानी मीना समाजसेवी अतुल कुमार रामकरण व अन्य लोगों ने पिलर व पुलिया को मरम्मत की मांग की है। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता कृष्ण अवतार को एसडीएम अलवर ने निर्देश दिया है। उपखंड अधिकारी प्रत्येक चंद्रशेखर जूईकर ने बताया सड़क पर बनी पुलिया का पिलर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

दुर्घटना में मौत के बाद, साथी कावड़ियों ने कावड़ चढाई तो सभी की आंखे हुई नम

इसको लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता को मरम्मत करने का निर्देश दिए गए हैं। इसके तुरंत बाद अभियंता कृष्ण अवतार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से तथा अनुभवी लोगों से बातचीत कर इस आधार पर मरम्मत शुरू करने का निर्णय लिया। वही अतुल मीणा ने मीडिया को बताया यदि ये पुल टूटता है तो सुंदरबास से बच्चे पढ़ने नहीं आ सकते।एवं कोई भी आपातकालीन परिस्थिति में आवागमन बाधित हो जायेगा। जहा करीब 90 घर हैं एवं 530 के लगभग आबादी है।