4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सिंह चौहान की बेटी का हार्टअटैक से निधन, पिछले साल ही हुई थी शादी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी का गुरुवार को निधन हो गया। साइलेंट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है। पिछले साल 1 मई को ही शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कन्यादान किया था।

2 min read
Google source verification
shivraj singh chauhan


भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chauhan ) की बेटी का गुरुवार को निधन हो गया। साइलेंट अटैक के कारण निधन होना बताया जा रहा है। पिछले साल 1 मई 2018 को ही शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कन्यादान किया था। बेटी के निधन की खबर लगते ही शिवराज सिंह चौहान विशेष विमान से रवाना हो गए हैं। वे सीधे विदिशा के रंगई गांव पहुंचेंगे। वहीं साधना सिंह और कार्तिकेय खबर लगते ही विदिशा पहुंच गए हैं।

MUST READ

VIDEO: CM बोले, बेटी को ससुराल में इतना प्यार मिले...

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गोद ली हुई बेटी भारती का गुरुवार को आर्टअटैक से निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें साइलेंट अटैक आया था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय जिला अस्पताल पहुंच गए हैं और शव को रंगई गांव ले जाया जा रहा है।

विशेष विमान से रवाना हुए शिवराज सिंह
उधर, गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर गए भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रमों में व्यस्त थे। तभी उन्हें अपनी बेटी के निधन की सूचना मिली। जिस समय उन्हें खबर मिली किसी से मिलने के लिए जाने वाले थे। उन्होंने बीच में ही अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया और विशेष विमान से रवाना हो गए। खबर है कि शिवराज सिंह चौहान सीधे विदिशा पहुंचेंगे। जहां से रंगई गांव पहुंचेंगे।