8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली में करें आराम से सफर, तीन और स्पेशल ट्रेनें में शुरु हो चुकी है टिकटों की बुकिंग

-ऑनलाइन बुक करें टिकट....- टिकट काउंटर पर जा कर की जा सकेगी...

2 min read
Google source verification

विदिशा। आने वाले त्यौहारो में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक और खुशखबरी दी है। बता दें कि वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए तीन नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर चुका है। वैसे तो ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर, सूरत से खुर्दा रोड और अहमदाबाद से खुर्दा रोड के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर को चलने वाली स्पेशल ट्रेन से मध्य प्रदेशवासियों को भी फायदा होगा।

MUST READ: दिवाली से पहले इन ट्रेनों में होने लगी भयंकर वेटिंग, शुरू हो सकती हैं नई ट्रेनें !

IMAGE CREDIT: patrika

जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

जानकारी के लिए बता दें कि बांद्रा से गोरखपुर से चलाई वाली ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। ट्रेन नम्बर 05068 ब्रांद्रा से शुक्रवार 2 अक्टूबर से चलेगी। ये ट्रेन रात 12.20 बजे चलेगी और अगले दिन 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से गाड़ी संख्या 05067 हर बुधवार को चलेगी। 30 सितंबर से ये ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7.10 बजे ये ट्रेन बांद्रा पहुंचेगी।

MUST READ: AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, नहीं देना पड़ेगा बेडरोल का चार्ज

MP के इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन

सप्ताह में एक दिन चलाई जाने वाली बांद्रा से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन मध्यप्रदेश के खंडवा, हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा स्टेशनों में रुकेगी। वैसा ये ट्रेन शुरु से अंत तक बोरीवली, वापी, उधना, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, आनंद नगर में रुकेगी।

इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। टिकटों की बुकिंग IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट www.irctc.co.in और रेलवे के टिकट काउंटर पर जा कर की जा सकेगी।