11 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें स्वीकृत होने से जिले के एक दर्जन से ज्यादा गांवों को इसका फायदा होगा। स्वीकृत राशि पांझ से किरमची रूसल्ली तक, मेन रोड से रसूलपुर तक, काल भैरव मंदिर से आवास बस्ती तक, ढोलखेड़ी से लेकर हिनौतिया व लश्करपुर रोड से जमालदी तक, भैरोखेड़ी रोड से पिपरहूंटा बस्ती तक, शेरपुर कस्बा रोड से उमरखेड़ी तक, खेजड़ा सुल्तान रोड से आवास बस्ती तक, करारिया लश्करपुर रोड से झाड़ौन बस्ती तक, मुहाना से आवास बस्ती मुहाना तक, काशीराम खेजड़ा से मुडराखेड़ा तक और आदर्श कॉलेज से निमखिरिया करार टपरा तक के कच्चे मार्गों में सड़क बनाई जाएगी।