
Giloy benefits for weight loss How to use Giloy for belly fat (फोटो सोर्स : Flicker)
Giloy Benefits for Weight Loss : वजन घटाने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं, कभी डाइटिंग तो कभी कसरत। लेकिन क्या आपको पता है कि संतुलित खाने और एक्सरसाइज के साथ कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं? आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जो वजन कम करने में असरदार हैं।
जैसे कि गिलोय, मोरिंगा, त्रिफला और गुग्गल। ये सब आपकी वजन कम करने की यात्रा को आसान बना सकते हैं। इस लेख में हम खास तौर पर गिलोय की बात कर रहे हैं।
गिलोय पाउडर वजन घटाने में कैसे मदद करता है और इसे लेने का सही तरीका क्या है? ये सब हमें बता रहे हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर लीला धर शर्मा। आइए उन्हीं से जानते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गिलोय (Giloy Benefits) सिर्फ बीमारियों से लड़ने में ही नहीं, बल्कि वजन कम (Weight Loss) करने में भी काफी असरदार है। आयुर्वेद में तो इसे अमृत भी कहा जाता है।
गिलोय (Giloy Benefits) हमारे शरीर से गंदगी (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालकर उसे अंदर से साफ करता है। वजन कम करने के लिए आपको इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। गिलोय में एडिपोनेक्टिन और लेप्टिन नाम के तत्व होते हैं, जो फैट को जलाने में मदद करते हैं। ये पेट और शरीर पर जमी फालतू चर्बी को पिघलाना आसान कर देते हैं, जिससे आप जल्दी वजन कम कर सकते हैं।
इसके अलावा, गिलोय पाचन (डाइजेशन) के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है, उन्हें तो गिलोय ज़रूर खाना चाहिए।
ये लोग ना करें, गिलोय जूस का सेवन
गिलोय पाउडर: हर सुबह खाली पेट एक चम्मच गिलोय पाउडर को हल्के गरम पानी के साथ ले सकते हैं। इसमें आप थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
गिलोय का काढ़ा: गिलोय की पत्तियां और तने को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसे मसलकर उबाल लें। फिर इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
गिलोय की चाय: गिलोय की पत्तियों के साथ तुलसी की पत्तियां, हल्दी और लौंग मिलाकर चाय बना सकते हैं। इसे खाली पेट पीने से न सिर्फ वजन कम होगा, बल्कि आपकी इम्यूनिटी (रोगों से लड़ने की शक्ति) भी बढ़ेगी।
गिलोय का जूस: अगर ऊपर के तरीके मुश्किल लगते हैं, तो सीधे गिलोय का जूस सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते हैं। इससे भी फायदा होगा।
गिलोय कोई भी ले सकता है, क्योंकि ये पूरी तरह से कुदरती है। इसके कोई खास साइड-इफेक्ट्स नहीं होते। लेकिन, अगर आप गर्भवती हैं या आपको कोई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी है, तो एक बार डॉक्टर से पूछ लेना बेहतर होगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
20 May 2025 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
