12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: जल्द वजन घटाना चाहते है तो आज से ही इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल

Weight Loss Tips: आजकल की पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी समस्या भी है। एक्सपर्ट की सलाह पर लोग वजन घटाने के लिए व्यायाम से लेकर स्वीमिंग तक बहुत मेहनत करते है। लेकिन मेहनत के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jun 24, 2021

Weight loss

Weight loss: जानें किस रंग की प्लेट में खाने से घटता है मोटापा

Weight Loss Tips: वर्तमान युग में तकनीक ने इंसानों का काम आसान कर दिया है। जैसे-जैसे नई तकनीक विकसित हो रही है, वैसे-वैसे इंसान की शारीरिक मेहनत घटती जा रही है। आधुनिक युग में 100 व्यक्तियों द्वारा पूरे दिन में किया जाने वाला काम काम एक मशीन द्वारा एक घंटे में कर दिया जाता है। शारीरिक मेहनत नहीं करने से व्यक्ति का मोटापा बढ़ता जा रहा है। आजकल की पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी समस्या भी है। एक्सपर्ट की सलाह पर लोग वजन घटाने के लिए व्यायाम से लेकर स्वीमिंग तक बहुत मेहनत करते है। लेकिन मेहनत के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। डाइट में इन 5 सुपरफूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए सबसे अच्छा पेय पदार्थ है। इसे पीने से मोटापा कम होता है, कैंसर से बचाव होता है साथ ही दिमागी भी अच्छे से काम करता है।

बैरी
बैरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। यह पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद है। जिससे आसानी से वजन घटाया जा सकता है।

Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं

अंडे
अंडे में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं वहीं साथ में इसमें कैलोरीज भी कम होती है। ये प्रोटीन से भरपूर होते है जिसको खाने से आपको ताकत भी मिलेगी औऱ ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी।

सेब
सेब के फायदे तो हम सभी जानते हैं। सेब में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं। जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सेब वजन कम करने के साथ आपको मोटापे से लड़़ने में भी मदद करता है।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

पालक
पालक में विटामिन, मिनरल और कई तरह के लाभदायक फायटोकैमिकल्स पाए जाते हैं। जो हेल्थ को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं उनके लिए पालक खाना बहुत जरूरी है।