
हल्दी, दालचीनी आैर ये चीजें खाएं, तेजी से वजन घटाएं
मोटापे से परेशान अाैर अपनी सेहत के प्रति सजग लाेग वेट लूज करने अाैर फिट रहने के टिप्स को जानना और समझना चाहते हैं, अौर इसके लिए वाे दुनिया जहान की चीजें छान मारते हैं। लेकिन आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं आपकी रसाेर्इ में ही काम आने वाले कुछ मसलाें के बारे में जो आपका वजन घटाकर आपकाे फिट रखने में मदद करते हैं। ताे आइए जानते हैं काैन से मसाले हैं मददगार :-
दालचीनी
दालचीनी को चीनी की जगह पर प्रयोग किया जा सकता है और यह भी वजन कम करने में सहायक होता है। दालचीनी ब्लड शुगर को संतुलित करती है और भूख भी कम करती है। इसे रोज खाने से भी आप अपना वजन काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। यह आहार में शामिल कार्बोहाइड्रेट को आसानी से पचने में मदद करती है।
सरसों
सरसों शरीर में चर्बी को गलाता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। इसे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए वजन घटाने के लिए सरसो के दानें को आहार में किसी प्रकार जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
हल्दी
भारतीय मसालों में हल्दी सबसे स्वास्थ्य वर्धक मसाला माना जाता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ आपके पाचन क्रिया को भी मजबूत करती है। इसमें करक्यूमिन तत्व पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। हल्दी शरीर से सभी टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है लिहाजा इससे वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।
लहसुन
लहसुन को आयुर्वेद में महाऔषधि की संज्ञा दी गई है। इमसें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवेल को काबू में रखता है। यह ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि वजन काबू करने में काफी हद तक सहायक होता है। लहसुन में पौष्टिक तत्व होते हैं और यह यह वजन कम करने में कारगर है। लहसुन सब्जियों के साथ मसालों की कैटेगरी में भी आता है। लहसुन की कलियों को सुबह खाली पेट भूनकर खाने से वजन कम होने के साथ शरीर की कई बीमारियों में लाभ होता है।
अदरख
अदरख में थर्मोजेनिक नामक तत्व होता है जो फैट कम करने में कारगर होता है। यह ब्लड सुगर को कंट्रोल करता है और साथ ही शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। अदरक भूख को कम करने में सहायक होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अदरख की बिना चीनी वाली चाय वजन कम करने में कारगर मानी जाती है।
Published on:
25 Nov 2018 05:59 pm
