8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल की गर्लफ्रेंड के बच्चे का पिता बना था 13 साल बच्चा, DNA रिपोर्ट सामने आने के बाद पैरों तले खिसक गई जमीन

13 साल की उम्र में सेंटल के बच्चे का पिता बने एल्फी ने दो साल बाद जब डीएनए टेस्ट कराया तो उसके होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:55 PM IST

elfy

15साल की गर्लफ्रेंड के बच्चे का पिता बना था 13 साल बच्चा, DNA रिपोर्ट सामने आने के बाद पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली। साल 2009 का मामला है, जब इंग्लैंड के लंदन में एक 13 साल का बच्चा अपनी 15 साल की गर्लफ्रेंड के बच्चे का पिता बन गया था। ब्रिटेन में सबसे कम उम्र में पिता बने लड़के का नाम एल्फी है जबकि उसकी गर्लफ्रेंड का नाम सेंटल है। इस खबर ने पूरी दुनिया में ज़बरदस्त हलचल मचा कर रख दी थी। दुनिया का ऐसा कोई अखबार, न्यूज़ चैनल नहीं था जिसने इस खबर को प्रमुखता से नहीं दिखाया हो। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जिसे पढ़ने के बाद आपके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी।

13 साल की उम्र में सेंटल के बच्चे का पिता बने एल्फी ने दो साल बाद जब डीएनए टेस्ट कराया तो उसके होश उड़ गए। दरअसल सेंटल ने अपनी कोख से जिस बच्चे को जन्म दिया था, वह एल्फी नहीं बल्कि किसी और का निकला। जी हां, एक हिंदी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एल्फी सेंटल के बच्चे का असली पिता नहीं है। सेंटल के बच्चे का असली पिता कोई और है। हालांकि सेंटल के बच्चे का असली पिता कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एल्फी की उम्र अब 22 साल के आस-पास है, इस बारे में पता चलते ही उसने सेंटल और उसके बच्चे को छोड़ दिया है।


पूरे मामले पर एल्फी ने बताया कि यह उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी कि उसने इतनी छोटी सी उम्र में सेंटल के साथ रिश्ते रखे। जिसका खामियाज़ा उसे इस उम्र में भुगतना पड़ रहा है। उसने बताया कि रिश्ते की वजह से उसकी पढ़ाई खराब हो गई, लिहाज़ा अब उसे कहीं नौकरी नहीं मिल रही है। बता दें कि एल्फी और सेंटल की मुलाकात स्कूल में हुई थी। जहां दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और देखते ही देखते काफी करीब आ गए थे। एल्फी इंग्लैंड के ईस्ट एसेक्स का रहने वाला है।