3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

89% ने माना बाहर का खाना हानिकारक, लेकिन 43.4% लोग सप्ताह में खाते हैं बाहर

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 13 Jul 2024, 3:47 PM IST

Survey

File Photo


हम कोई सामान खरीदते हैं तो उसकी गुणवत्ता को लेकर कई सवाल करते हैं। कपड़ा, मोबाइल, लैपटॉप, वाहन हो या दैनिक उपयोग की वस्तुएं सभी की खरीदी से पहले उसके गुण-दोष पर विचार करते हैं। मगर अकसर देखा जाता है कि सेहत पर सीधे असर डालने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले उनकी गुणवत्ता की ओर ख्याल कम ही जाता है। चाहे होटल, रेस्त्रां या ढाबा हो अथवा सड़क किनारे, चौक-चौराहों पर लगने वाले ठेले, वहां बिक रहे भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सर्वमान्य तौर पर सवाल उठते रहते हैं। घर के बाहर खान-पान को लेकर लोगों की आदताें, तौर-तरीकों पर पत्रिका ने ऑनलाइन सर्वे किया। 88.7 प्रतिशत लोगों को लगता है कि बाहर का खाना खराब होता है, जबकि 62.3 प्रतिशत लोगों के परिचितों की बाहर का भोजन खाने से तबीयत खराब हुई है। सर्वे और भी कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं…

चौथाई लोग नहीं पूछते खाने की गुणवत्ता
सर्वे में सामने आया है कि करीब चौथाई लोग ऐसे में जो बेचने वाले से खाने की गुणवत्ता के बारे नहीं पूछते या पूछना जरूरी नहीं समझते हैं। 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने रेस्त्रां, होटल, ढाबे के रसोईघर का कभी निरीक्षण नहीं किया या ऐसा करना आवश्यक नहीं समझा। 25 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें भोजन की गुणवत्ता खराब मिली लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की या उन्हें पता ही नहीं कि शिकायत किससे करनी है। वहीं 30.2 प्रतिशत लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने स्ट्रीट फूड या होटल, ढाबा अथवा रेस्त्रां वाले को घटिया सामग्री खरीदते हुए देखा है।

क्या आपको लगता हैै कि घर से बाहर का भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है ?
हां-88.7 %
नहीं-9.4 %
पता नहीं-1.9 %

आप सप्ताह में कितनी बार परिवार के साथ बाहर भोजन करने या फास्टफूड खाने जाते हैं ?
एक बार-39.6 %
हर एक दिन के बाद-1.9 %
प्रतिदिन-1.9 %
एक बार भी नहीं-56.6 %

आप बाहर किस तरह का खाना पसंद करते हैं ?
इंडियन-86.3 %
चाइनीज-2 %
इटालियन- 5.9 %
कोई भी फास्ट फूड-5.9 %

क्या कभी दुकानदार से खाने की सामग्री की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ हैं ?
पूछते हैं-41.5 %
नहीं पूछते हैं-22.6 %
कभी-कभार पूछते हैं-32.1 %
पूछना जरूरी नहीं समझते-3.8 %

क्या कभी रेस्त्रां, होटल, ढाबे के रसोईघर का निरीक्षण किया ?
हर बार बार करते हैं-20 %
कभी नहीं करते हैं-68 %
आवश्यक नहीं समझते-12 %

बाहर का खाना खाने के लिए परिजनों, परिचितों में से कौन प्रेरित करता है ?
बच्चे-42.3 %
पत्नी-5.8 %
पति-3.8 %
माता-1.9 %
पिता-0 %
मित्र-15.4 %
स्व प्रेरणा से जाते हैं-30.8

स्ट्रीट फूड वाले को कभी स्व्च्छता बनाए रखने के लिए कहा ?
हां-80.8 %
नहीं-13.5 %
जरूरी नहीं समझा-5.8 %

आपको मालूम चला कि खाना खराब है या क्वालिटी सही नहीं है तो शिकायत की क्या?
शिकायत की-75 %
शिकायत नहीं की-13.5 %
पता ही नहीं कि कहां शिकायत करनी है-11.5 %

क्या आपके परिवार या परिचितों के किसी सदस्य की बाहर का खाना खाने के बाद तबीयत खराब हुई ?
हां हुई-56.6 %
कभी नहीं हुई-37.7 %
कई बार हुई-5.7 %

कभी किसी स्ट्रीट फूड वाले को या होटल, ढाबा अथवा रेस्त्रां वाले को घटिया सामग्री खरीदते हुए देखा ?
हां देखा है-30.2 %
नहीं देखा है-69.8 %

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब