
A girl used to pass through the bridge in Mumbai this person used to kiss
नई दिल्ली: देश के कोने-कोने से कई घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले पता चलते हैं। ऐसी ही कुछ मायानगरी मुंबई ( Mumbai ) में भी हो रहा था, जहां एक युवक महिलाओं या युवतियों को किस करके फरार हो जाता था। हालांकि, पुलिस ने अब उस शख्स को पकड़ लिया है। मुंबई के माटुंगा और आसपास के इलाके के लोग इस सिरफिरे शख्स की वजह से परेशान थे।
दरअसल, जिस सिरफिरे शख्स को पुलिस ने पकड़ा है वो मुंबई के दादर ( Dadar ) और माटुंगा रेलेव स्टेशन के बीच एक फुट ओवर ब्रिज से गुजरने वाली महिलाओं/लड़कियों को किस कर देता था। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोग बेहद परेशान थे। लोग पुलिस में इसलिए नहीं जाते थे क्योंकि वो कानूनी कार्यवाही और बदनामी नहीं चाहते थे। लेकिन ये शख्स आए दिन लड़िकयों को किस करके भाग जाता था। वहीं जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस और जीआरपी ने फुट ओवर ब्रिज पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा। इसमें पुलिस को पता चला कि ये शख्स जब महिला को अकेला देखता था, तो वो उन्हें जबरन किस करके भाग जाता था।
वहीं इसके बाद पुलिस ने शख्स को पकड़ने का प्लान बनाया। हालांकि, जिस समय पुलिस ने शख्स को पकड़ा वो चोरी करता हुआ पाया गया था। ऐसे में पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और इसी आरोप में मामला भी दर्ज किया। हाालंकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। शख्स का नाम हबीबुर खान है और उसकी उम्र 32 साल है। हबीबुर रायपुर ( Raipur ) का रहने वाला है। वहीं इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया।
Published on:
10 Feb 2020, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.