1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक पर चढ़ा बाइक का ऐसा खुमार, अपने ही मां-बाप की बेचने चल दिया अस्थियां

Shocking News : दक्षिण अफ्रीका के Mozambique जगह का है मामला युवक हड्डियों की तस्करी करने वाले गिरोह के लिए कर रहा था काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 18 Nov 2019, 12:08 PM IST

graveyard

नई दिल्ली। दुनिया में लोग पैसों और शौक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका जीता जागता सबूत दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिला। जहां एक युवक नई बाइक पाने की चाहत में अपने ही मृत मां-बाप की अस्थियां बेचने को तैयार हो गया। पुलिस ने उसे कब्र खोदते हुए गिरफ्तार किया है।

मेट्रो में कपल की हरकत देख भड़की 'अम्मा जी', लगाई फटकार

मामला दक्षिण अफ्रीका के Mozambique जगह का है। बताया जाता है कि यहां एक शख्स नई बाइक पाने के चक्कर में अपने मृत माता-पिता की कब्र खोद ( graveyard ) रहा था। वो कब्र से उनकी हड्डियां ( human bones) निकालकर बेचने जा रहा था। ये काम वो अपने बॉस के कहने पर कर रहा था। उसके बॉस ने उसे कहा था कि बाइक के साथ-साथ 300 डॉलर कैश भी मिलेंगे।

पुलिस के मुताबिक युवक हड्डी की तस्करी करने वाले गिरोह के लिए काम रहा था। उसे ऐसे लोगों की हड्डी की तलाश थी जो किसी बीमारी के चलते न मरे हो। युवक अपने मां-बाप से पहले चाचा की भी कब्र खोद चुका है। मालूम हो कि साल 2019 में अब तक इस तरह के पांच मामले सामने आ चुके हैं। दुनियाभर में मानव हड्डियों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। कड़े कानून के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब