शख्स का नाम धर्मेंद्र अनिजा (Dharmendra Anija) है। वे मूलरूप से अजमेर के रहने वाले हैं। मगर अब वे ब्राजील (Brazil) में बतौर एनआरआई काम करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सपना के लिए अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क सिटी (Newyork City) की एक फर्म लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन खरीदी है। यह जमीन 14.3 उत्तर latitude और 5.6 पूरब longitude में स्थित है, जिसका पता ट्रैक्ट पार्सल संख्या 377, 378 और 379 चांद है। चांद पर जमीन खरीदने के बाद कंपनी की ओर से उन्हें वहां की नागरिकता भी प्रदान की गई और भविष्य में उस जमीन को खरीदने-बेचने की सुविधा भी दी।