
Ajab Gajab Kahani: आपने लॉटरी की टिकट खरीदी और वो लग गई वो भी करोड़ों रुपए की, लेकिन आप टिकट कहीं रखकर भूल गए। आपकी हालत क्या होगी इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जी हां अमेरिका में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, उसने टिकट ली और 4 करोड़ इनाम लगा, लेकिन वो एक किराने की दुकान में उसे भूल आया। उसके बाद जब उसे पता चला तो वो पागलों की तरह भागा, लेकिन वो टिकट नहीं मिली। आगे जानते हैं उसके साथ क्या हुआ
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोया के रहने वाले पादरी केविन फ्रे ने एक दुकान से लॉटरी की टिकट खरीदी, किराए की दुकान में कुछ सामान लेने के लिए ग.या और शाम को घर आ गया। शाम को उनके बेटे ने फोन किया और कहा कि लॉटरी का ड्रा आ गया है, शायद हमने ही 4 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। अपने लॉटरी टिकट का फोटो भेजिए, ताकि मैं चेक करके बता सकूं। इसके बाद केविन लॉटरी टिकट तलाशने लगे लेकिन उनके पास नहीं थी। वे घबरा गए। कई लोगों को फोन किया और पूछा-किसी ने उनका लॉटरी टिकट देखा तो नहीं, जब कहीं नहीं मिला तो उन्हें यकीन हो गया कि वे लॉटरी टिकट किराने की दुकान में भूलकर आए गए हैं। इसके बाद वह पागलों की तरह दुकान की ओर भागे.
फ्रे ने आयोया लॉटरी अधिकारियों को बताया, मुझे यकीन हो गया था कि यह पैसा मुझे मिलने वाला है, लेकिन मेरे बड़े बेटे ने कहा कि जब तक मैं टिकट नहीं देख लेता, तब तक यकीन नहीं करूंगा। आखिरकार मुझे टिकट मिल गया, इसके साथ ही पैसे भी मिल गए।
Updated on:
23 Feb 2024, 4:35 PM IST
Published on:
23 Feb 2024, 3:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.