
Viral video of angry buffalo attack man
Angry Buffalo attack Man: कई बार आपने देखा होगा सड़कों पर गाय, भैंस घूमते नजर आते हैं, रास्ते में आ जाते हैं, जाने अनजाने में लोगों को नुकसान भी पहुंचाते हैं, कई बार खुद को भी नुकसान पहुंचाते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे,कैसे बीच सड़क में एक भैंस स्कूटी सवार को दिन में पटक रही है
वीडियो में क्या है
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे भैंस सड़क के बीच चल रही है और एक दम से एक स्कूटी सवार सामने से जाता है। इतने में भैंस उसपर टूट पड़ती है, वो शख्स भैंस के गुस्से का शिकार हो जाता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भैंस काफई गुस्से में थी और उसके गले में एक रस्सी बंधी थी, मतलब वो कहीं से भागकर बीच सड़क में आ गई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भैंस ने स्कूटी सवार आदमी को नीचे धक्का देकर पटक दिया, जरूर उसे चोट आई होगी। इतने में आस पास लोग आगे बढ़े, भैंस उनकी तरफ दौड़ लगाने लगी और वे सारे लोग भागने लगे।
Published on:
26 Feb 2024, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.