
छुट्टी पर घर आया था सेना का जवान, पत्नी की घिनौनी हरकत देख पैरों तले खिसक गई जमीन
नई दिल्ली: मुंबई के अहमदनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यही नहीं जवान ने पुलिस को ऐसी बात बात जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
पत्नी ने सेक्शुअल प्लेजर के लिए दिया ऑइंटमेंट और फिर...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान ने पुलिस को बताया, ''मैं छुट्टी लेकर घर आया था, संबंध बनाने से पहले मेरी पत्नी ने मुझे एक ऑइंटमेंट दिया और कहा कि इसे अपने प्राइवेट पार्ट में लगा लो। ऑइंटमेंट लगाने के बाद मुझे असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद मैं डॉक्टर के पास पहुंचा।''
डॉक्टर के बात सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन
डॉक्टर ने जांच के बाद जो बातें बताई उसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया कि ऑइंटमेंट में जहरीले तत्व मिलाए गए थे, जिसकी वजह से मेरी जान भी जा सकती थी। डॉक्टर ने कहा कि वह खुश किस्मत है कि उसकी जान बच गई।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
बता दें, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ऑइंटमेंट को सीज कर लिया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
14 Jan 2019, 4:58 PM IST
Published on:
14 Jan 2019, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.