
शादी समारोह में कई बार अजीबोगरीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, हुआ यूं कि लगन देने के बाद वधु पक्ष को पता चला कि दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है तो लड़की ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर लगन समारोह में खर्च हुए पैसे लौटाने की मांग की है। इस बीच पता चला है कि हरगेंद्र सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के न्यू राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
कहा जा रहा है कि 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ पुलिस हरगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए आई थी। युवती ने युवक शादी से इनकार कर दिया। साथ ही तिलक में खर्च हुए पैसे वापस करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमराह गांव निवासी कोमल सिंह यादव ने सोमवार को अपनी भतीजी प्रीती सिंह के साथ कोतवाली पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।
कोमल का कहना है कि उसके भाई बनवारी लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है और उन्होंने अपनी भतीजी प्रीती का पालन—पोषण किया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के कहने पर ही प्रीती की शादी हरगेंद्र सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को लगन समारोह हुआ। लगन के दौरान करीब 22 लाख रुपए की राशि खर्च हुई।
Published on:
04 Dec 2020 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
