नई दिल्ली। कभी-कभार आपने ऐसा सुना होगा या पढ़ा होगा कि कोई व्यक्ति अपने पिछले जन्म के बारे में लोगों को बताकर उन्हें हैरत में डाल देता है। हम में से कुछ लोगों को सपने में कोई एक ही चीज, घर या गांव ऐसी कई वस्तुएं अकसर दिखती है हम इनका सम्बन्ध पिछले जन्म से लगा लेते हैं। कई बार किसी अनजान जगह पर जाकर हमें ऐसा लगता है कि हम यहां पहले भी आ चुके हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता कि वे पिछले जन्म में क्या थे, लेकिन इस बारे में जानने की इच्छा हर किसी में होती है।