11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूलता जा रहा था बिल्ली का पेट, अल्ट्रासाउंड में हुआ ये खुलासा

बिल्ली के मालिक ने बताया कि उल्ला के प्रेग्नेंट होने की बात पता चलने के बाद अब उसका खास ध्यान रखा जा रहा हैं।

2 min read
Google source verification
weird

फूलता जा रहा था बिल्ली का पेट, अल्टासाउंड में हुआ ये खुलासा

नई दिल्ली: बिल्ली के अल्ट्रासाउंड की बात की जाए तो सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन हैरान कर देने वाला ये वाक्या ग्रीनलैंड से सामने आया है। यहां एक घर में पली बिल्ली का पेट अचानक से फूलने लगा। मालिक ने देखा तो उसे भी समझ में नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। इसके बाद उसने बिल्ली को डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला किया। डॉक्टर से बिल्ली का अल्ट्रासाउंड किया तो बात समझ आई।

अल्ट्रासाउंट में पता चली बिल्ली के प्रेग्नेंट होने की बात

मामला ग्रीनलैंड का है। यहां पर उल्ला नाम की एक बिल्ली एक परिवार के साथ रहती है। बिल्ली के मालिक के मुताबिक, उल्ला का पेट मोटा लगातार होता जा रहा था। हम लोग घबरा गए कहीं उसे कोई बीमारी तो नहीं, इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उल्ला के अल्ट्रासाउंड करवाने की बात कही। इसके बाद पता चला कि उल्ला प्रेग्नेंट है।

अपने अल्ट्रासाउंड को टीवी पर देख रही थी बिल्ली

बता दें कि अल्ट्रासाउंड कराते समय उल्ला बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो थी। वह अपने अल्ट्रासाउंड को टीवी में देख रही थी और अजीब हरकतें कर रही थी। डॉक्टर का कहना है कि उल्ला करीब चार बच्चों को जन्म दे सकती है।

बिल्ली का रखा जा रहा खास ध्यान

बिल्ली के मालिक ने बताया कि उल्ला के प्रेग्नेंट होने की बात पता चलने के बाद अब उसका खास ध्यान रखा जा रहा हैं। साथ ही उसके बच्चों के लिए नए घर की भ तलाश की जा रही है, जिससे सभी आराम से रह सकें।

बच्चे की तरह बिल्ली से करते हैं प्यार

बिल्ली के मालिक की मानें तो वह उल्ला को अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं। वह उसके खाने—पीने से लेकर रहने तक हर चीज का खास ध्यान रखते हैं। रोज उसे पार्क में टहलाने ले जाते हैं। उसे खेलने के लिए पार्क में छोड़ा जाता है। वह भी हम लोगों से काफी प्यार करती है। एक पल भी हम लोगों से दूर नहीं रह सकती।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग