
Youtube की मदद से 106 भाषाएं सीख ली 8 साल के नियाल ने, इस हुनर को देख पिता भी रह गए थे हैरान
नई दिल्ली।चेन्नई ( Chennai ) के रहने वाले 8 वर्षीय नियाल आज खबरों में है। उसके स्टार बनने पीछे का कारण यह है कि उसका अलग-अलग भाषाओं में बोलना। 8 वर्षीय नियाल Niall ने अब तक यूट्यूब ( YouTube ) की मदद से 106 भाषाएं सीख ली हैं। आज के समय में जो बच्चे इंटरनेट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और अपना समय बर्बाद कर रहे हैं उनके लिए नियाल एक मिसाल हैं। नियाल को पता ही नहीं चला कि कब उन्हें अलग-अलग भाषाएं सीखने का जूनून चढ़ा। उनके इस हुनर के चलते लोग उन्हें जानने लगे हैं। 106 भाषाओं में से 10 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें नियाल बिना रुके बोल लेते हैं। फिलहाल नियाल पांच नई भाषाएं सीखने में लगे हैं।
जो नियाल के इस हुनर के बारे में जनता या सुनता है वह हैरान रह जाता है। वहीं नियाल के पिता शंकर नारायण का कहना है कि जब उन्हें नियाल की इस रूचि के बारे में पता चला तो वह भी हैरान रह गए थे। पहली बार उन्होंने नियाल को जब दूसरी भाषाओं बात करते सुना तो उन्हें अपने कानों और आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्हें हैरानी थी कि आखिर उनका आठ साल का बच्चा कैसे इतनी भाषाएं जनता है।
बता दें नियाल खाली समय में यूट्यूब पर टूटोरियल विडियोज देखकर नई-नई भाषाएं सीखता है। खास बात यह है कि नियाल ने International Phonetic Alphabet भी सीखा है। International Phonetic Alphabet में भाषा के सही उच्चारण पर ज़ोर दिया जाता है। इसकी मदद से नियाल को भाषाओं को सीखने में और मदद मिलती है।
Published on:
21 May 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
