
यहां की लड़कियां सरेआम एक रही हैं ऐसा काम, जान उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। विश्वभर में चीजों के विज्ञापन निकालने और उनका प्रचार करने के कई अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन आज हम आपको जिस तरीके के बारे में बताने जा रहें हैं, वह आपके होश उड़ा देगा। जी हां, आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं वहां पर वस्तुओं का प्रचार लड़कियों की जांघों पर पोस्टर लगाकर किया जाता है। हमारा पड़ोसी मुल्क चीन हमेशा से ही टेक्नोलॉजी के मामलों में काफी आगे रहा है। एक तरफ वह जहां 2020 तक आर्टिफिशियल चांद लगाने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसने अब कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा आजकल हर कोई कर रहा है। दरअसल, चीन ने विज्ञापन निकालने का एक नया तरीका इजाद किया है जिसे जानकर आप थोड़ी देर के लिए यकीन नहीं करेंगे। बता दें, चीन की एक कंपनी अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लड़कियों का सहारा ले रही है और प्रोडक्ट के एड को लड़कियों की थाई पर चिपकाकर उनका प्रचार कर रही है। इसके बदले में लड़कियों को अच्छी खासी रकम दी जाती है।
इस बारे में कंपनी का कहना है कि लड़कियों की थाई में एडवरटीजमेंट होने के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखेंगे और इस अनोखे तरीके के प्रचार से प्रोडक्ट और कंपनी दोनों को अलग पहचान मिलेगी। ऐसा होने से कंपनी को अच्छा खासा मुनाफा होगा। कंपनी का मानना है कि ऐसे विज्ञापनों को लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। इसी क्रम में कंपनी ने सैनिटरी टॉवल बेचने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया है।
कंपनी के मुताबिक, इस स्कीम में लड़कियों को छोटी स्कर्ट पहनाकर उनकी थाई पर विज्ञापन लगाए जाते हैं। इसके बाद लड़कियों को बाजार में भेजा जाता है जिससे लोग कंपनी के विज्ञापन देख सकें। खास बात यह है कि इस विज्ञापन पर बारकोड़ भी लिखा होता है जिसे लोग स्कैन भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग हमारी सराहना भी कर रहे हैं।
Updated on:
20 Oct 2018 03:38 pm
Published on:
20 Oct 2018 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
