नई दिल्ली। हर रात की तरह उस रात भी सभी लड़कियां अपने-अपने बिस्तर पर सोने के लिए लेटी हुई थीं। उड़ीसा में मयूरभंज जिले के बरीपाड़ा में एक गर्ल्स हॉस्टल है, जहां एक कमरे में दो लड़कियां साथ रहती हैं। अभी कुछ ही दिन पहले हॉस्टल के एक कमरे में एक लड़की अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी, जबकि दूसरी लड़की सोने जा रही थी। तभी उस लड़की की नज़र साथी लड़की के बिस्तर पर पड़ी तो वह इतना डर गई कि उसकी ज़बान ने मानो काम ही करना बंद कर दिया। उड़ीसा के मयूरभंज ज़िले से सामने आए इस मामले ने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं।