नई दिल्ली। ज़रा सोचिए किसी मां पर ऐसी कौन-सी मुसीबत आई होगी कि उसने अपने जिगर के टुकड़े के लिए एक बेहद ही कठोर बात बोल डाली। मां ने बोला कि उनका बेटा अपने शरीर में ही दफन हो जाएगा। दरअसल ये वाक्य एक बेबस मां का है, जिसका बेटा धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है। अमेरिका के कॉलोराडो में रहने वाली नताली के बेटे रोजर्स का शरीर बिल्कुल पत्थर की तरह सख्त होता जा रहा है। रोजर्स की उम्र अभी 12 साल है, जिसे स्टिफ स्किन सिंड्रोम (stiff skin syndrome) नाम की बीमारी है। यह दुनिया की सबसे दुर्लभ बीमारियों में से एक है, जिसके काफी कम मामले ही देखने को मिलते हैं।