1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! बीच पर बना सके संबंध, इसलिए कपल ने 2 साल के मासूम को रेत में दबाया

पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया है हर किसी को ये मामला बेहद हैरान कर रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 8 Feb 2020, 2:32 PM IST

Couple could make a relationship so press 2 year old in the sand

Couple could make a relationship so press 2 year old in the sand

नई दिल्ली: कहते हैं कि बच्चे भगवान ( God ) का रूप होते हैं। वहीं जब बच्चे बेहद छोटे होते हैं, तो माता-पिता से लेकर हर कोई उनका ख्याल रखता है। लेकिन एक कपल ने रोमांस करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा पसीज गया। इस कपल ने 2 साल के बच्चे को महज इसलिए रेज में दबा दिया ताकि वो दोनों रोमांस कर सके। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

OMG! चीन से शादी करने आया युवक रुक गई शादी, बोला- 'घर पर आराम करो'

दरअसल, मामला अर्जेंटीना ( Argentina ) के ब्यूनस आयर्स के एक बीच का है। जहां एक कपल पर आरोप है कि उसने रोमांस ( Romance ) करने के लिए 2 साल के बच्चे को गले तक रेत में दबा दिया। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस को सूचना मिली तो वो 45 मिनट के बाद वहां बीच पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बीच पर काफी गर्मी थी जिससे बच्चा धूप में जल गया था और बच्चा भूखा भी था। हालांकि, पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर लिया। वहीं कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कल लिया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान महिला के बैग से कई नशीली दवाएं बरामद की।

बच्चे ( Kid ) की ऐसी हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सब इस बात को लेकर हैरान है कि भला बच्चे के साथ इस कपल ने ऐसा क्यों किया। वहीं पुलिस ने दोनों के नाम का खुलासा नहीं किया। पीड़ित मासूम के पिता अर्जनटीना के ही रहने वाले हैं, जबकि उनकी पार्टनर प्राग की हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक अन्य पुरुष भी था, लेकिन पुलिस के आने तक वो वहां से भाग गया। अन्य मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कपल की उम्र 29 साल है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब