बता दें, एेसा पहली बार नहीं जब डाॅक्टर्स के किसी शख्स को मृत घोषित करने के बाद वह जिंदा हो गया हो। कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक अस्पताल में डाॅक्टरों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत बता कर सर्टिफिकेट तक जारी कर दिया था। एम्बुलेंस से श्मशान घाट ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी सांसें चलने लगी थीं आैर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, हैरदाबाद में एक शख्स की बाॅडी अंतिम संस्कार से पहले चिता से उठ खड़ी हुइर् थी। हालांकि, दोबारा अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत बताया था। इसके अलावा करीब 7 साल पहले दक्षिण अफ्रीका में ही एक व्यक्ति मुर्दाघर में जिंदा मिला था।