31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! करोड़ों की मालकिन है ये मुर्गी, सुरक्षा के लिए रहते हैं सिक्योरिटी गार्ड

ये मामला हर किसी को हैरान करता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 2 Nov 2019, 11:40 AM IST

gigu

नई दिल्ली: आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो पहले काफी गरीब होंगे, लेकिन फिर वो एक कामयाब और अमीर आदमी बन गए होंगे। ऐसे में उनके पास अच्छा खासा बैंक-बैलेंस, गाड़ियां आदि होती हैं। साथ ही वो अपनी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी भी रखते हैं। ये तो हो गई बातों इंसानों की, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मुर्गी के बारे में सुना हो जो करोड़ों की मालिक है। शायद नहीं, तो चलिए आपको ऐसी ही एक मुर्गी के बारे में बताते हैं।

नहीं है किसी चीज की कमी

आमतौर पर आपने मुर्गियों को बिकते हुए देखा होगा क्योंकि लोग इनकी कई तरह की डिश बनाते हैं। लेकिन एक मुर्गी ऐसी भी है जिसे खाना तो बहुत दूर की बात है, इसे आप छू भी नहीं सकते। इसके पीछ कारण है कि वो क्लासी है और स्टैंडर्ड है। इस मुर्गी का नाम है 'गीगू'। गीगू कोई सोने के अंडे तो नहीं देती, लेकिन उसके पास सोने के लिए बिस्तर है। साथ ही बात पैसों की करें तो गीगू के पास एक करोड़ डॉलर की संपत्ति मतलब लगभग 66 करोड़ 95 लाख की संपत्ति है। मतलब बंगाल, नौकर, गाड़ी आदि सब कुछ है जो एक अमीर आदमी के पास होता है।

विरासत में मिली है संपत्ति

बताया जाता है कि गीगू को ये संपत्ति उसके मालिक से विरासत में मिली है। दरअसल, गीगू के दो मालिक थे। लेकिन दोनों मालिकों की मृत्यु हो चुकी है और उनकी सारी संपत्ति गीगू के नाम कर दी गई। वहीं अगर किसी कारण से गीगू की मौत होती है, तो फिर ये संपत्ति उसके चूजों की हो जाएगी। ऐसे में ये बात हर किसी को हैरान भी करती है कि जहां लोगों के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं होते, तो वहीं गीगू के पास इतनी दौलत है जिसे कमाने में लोगों की जिंदगियां निकल जाती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब