
जूते, पर्स या बैग के डिब्बे में मिलने वाले इस पैकेट को न समझें बेकार, फायदे जान करेंगे रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। बाजार में कई ऐसे सामान मिलते हैं जिनमें सफेद रंग की छोटी सी एक पुड़िया दी जाती है। अक्सर लोग इस पुड़िया को रखने के बजाए उसे फेंक देते हैं। बता दें कि इस छोटी सी पुड़िया के लाभ जानने के बाद आप इस पुड़िया को फेंकने के बजाए इकट्ठा करने लगेंगे। जूते, पर्स, बैग या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान में यह पुड़िया आपको देखने को मिल जाएगी। इसे सिलिका जेल कहते हैं। इस सिलिका जेल ( silica gel )के पैकेट में लिखा होता है "DO NOT EAT" यह देख परिजन खुद भी डर जाते हैं (जो की स्वाभाविक है) परिजन अपने बच्चों को भी इससे दूर रखने के लिए सिलिका जेल को तुरंत कूड़े में फेंक देते हैं। यह सिलिका जेल कई दवाइयों के डब्बों में भी आपको देखने को मिल जाते हैं।
दिखने में नमक जैसे सिलिका को किसी सामान में देखते ही लोग उसे फेंक देते हैं। वे कभी नहीं सोचते आखिर इसे डब्बों में डाला ही क्यों जाता है। ऐसा तो है नहीं कि कंपनी बिना किसी वजह के सिलिका जेल के पैकेट्स को अपने प्रोडक्ट्स में डालेगी। आइए जानते हैं जूते, पर्स, बैग या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ( electronic goods ) में क्यों डाला जाता है सिलिका जेल का पैकेट। और साथ ही जानेंगे इसके फायदे।
बता दें कि, सिलिका जेल नमी सोखने का काम करता है। यूं तो इसपर लिखा जाता है कि "इसे बच्चों से दूर रखें" जो की एकदम सही है। लेकिन कुछ सावधानियां बरतने के बाद आप इसे इकट्ठा कर रख सकते हैं। सिलिका जेल का यह छोटा सा पैकेट आपने कई काम सकता है।
1- नमी सोखने वाले इस पदार्थ को आप अपनी फाइल और दस्तावेज़ों में रख सकते हैं। ऐसा करने से उनमें सीलन नहीं आएगी।
2- कई बार ऐसा होता है कि आपका मोबाइल ( mobile phones ) पानी में गिर जाता है या बारिश में भीग जाता है। ऐसे में आप तुरंत अपने मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे पोछकर उसे एक पैकेट में सिलिका के पैकेट्स के साथ रख दें। ऐसा करने से आपकी फोन की बैटरी की नमी चलीजाएगी।
3- सिलिका को इलेक्ट्रॉनिक सामानों में इसलिए रखा जाता है ताकि नमी की वजह से उसमें जंग न लग जाए।
4- इसके साथ ड्राई फ्रूट्स, मसालों या दाल, चना, बादाम जैसी चीजों को सूखा रखने के लिए और ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
5- आपने कई बार देखा होगा कि आपकी पुरानी फोटो एल्बम में रखी फोटोग्राफ्स ख़राब हो जाती हैं। ऐसे में आप अपनी फोटो एल्बम में सिलिका के पाउच रख दें आपकी एल्बम कभी ख़राब नहीं होगी।
Updated on:
18 May 2019, 12:53 PM IST
Published on:
18 May 2019, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.