एल्ड्रिन के इस जीवन परिवर्तित सर्जरी में कुल तीन सर्जनों की एक टीम शामिल थी, जिसकी अगुआई टिम मीड नाम के एक वरिष्ठ सर्जन कर रहे थे। चार घंटे तक चली इस सर्जरी में डॉक्टरों ने एल्ड्रिन के जोड़ और हड्डियों को फिर से संगठित किया। इस काम में काफी रिस्क था, लिहाज़ा डॉक्टरों ने पूरी सावधानी के साथ इस सर्जरी को अंजाम दिया। डॉ. मीड ने बताया कि सर्जरी के बाद एल्ड्रिन को सख्त शारीरिक थेरेपी दी जा रही है। इससे वह अब धीरे-धीरे चल-फिर रहा है। डॉ. मी़ड ने बताया कि लगातार थेरेपी लेते रहने की स्थिति में एल्ड्रिन बहुत जल्द ही सामान्य हो जाएगा।