26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसिक रूप से बीमार महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो धातु का सामान, डॉक्टरों ने बताई वजह

एक्स-रे की रिपोर्ट में पता चला कि संगीता के पेट में धातु की कई चीज़ें इकट्टा हो रखी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:30 AM IST

sangita

मानसिक रूप से बीमार महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो धातु का सामान, डॉक्टरों ने बताई वजह

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में डॉक्टरों ने एक महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से करीब डेढ़ किलो धातु का सामान बाहर निकाला। महिला का ऑपरेशन अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में किया गया। महिला के पेट से निकले डेढ़ किलो धातु के सामान में मंगलसूत्र, चूड़ियां, ब्रेसलेट, कील, चेन, पिन, कंगन सहित कई चीज़ें थीं। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बीते मंगलवार को अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने इस पूरे मामले की जानकारी दी थी।

महिला को है एकुफेजिया नाम की दुर्लभ बीमारी
मानसिक रूप से बीमार इस महिला का नाम संगीता है, जिसकी उम्र 45 साल के आसपास है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि संगीता को 'एकुफेजिया' नाम की बीमारी से ग्रस्त है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति धातु की चीज़ें खाने का आदी हो जाता है।

सड़क पर घूमती रहती थी संगीता
खबरों के मुताबिक संगीता को कई बार सड़कों को घूमते देखा गया था। संगीता को देखने के बाद कोई भी शख्स उसकी मानसिक हालत के बारे में आसानी से समझ सकता था। जिसके बाद संगीता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। संगीता को एक मनोचिकित्सालय में भेजा गया था। जहां संगीता ने डॉक्टरों को बताया कि उसके पेट में दर्द होता है। डॉक्टरों ने पेट पर हाथ लगाया तो संगीता का पेट एक कठोर पत्थर की तरह बिल्कुल सख्त हो चुका था। जिसके बाद संगीता के पेट का एक्स-रे किया गया।

फेफड़ों में घुस गई थी पिन
एक्स-रे की रिपोर्ट में पता चला कि संगीता के पेट में धातु की कई चीज़ें इकट्टा हो रखी हैं। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ पिन तो संगीता के फेफड़ों में घुसी हुई थी, इतना ही नहीं पिन की वजह से संगीता के पेट में भी कई छेद हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग