मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। बीते 26 जून को एक बुजुर्ग पेट में जबरदस्त दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में डाॅक्टर के पास पहुंचा। जब उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो सभी हैरान हो गए। दरअसल, उसके पेट में स्टील का ग्लास फंसा हुआ था। ये ग्लास आंतों के पास फंसा था। अगले दिन 27 जून को डॉक्टरों ने उसका आॅपरेशन किया। बता दें, पहले गुदा द्वार से ही ग्लासा निकालने की कोशिश की गई, लेकिन एक घंटे तक कोशिश करने के बाद भी वह असफल रहे। इसके बाद पेट में चीरा लगाकर ग्लास को बाहर निकाला जा सका।