
डॉक्टरों ने काटकर निकाल दिया शख्स का पेट, अंतिम इच्छा में खाने के लिए मांगी ऐसी चीज़..होश उड़ा देगी वजह
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अब्बास नाम का एक शख्स पेट के कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए डॉक्टरों ने अब्बास का पेट काटकर निकालने का उपाय सुझाया, जो उसे बचाने का एकमात्र ज़रिया था। हालांकि डॉक्टरों द्वारा सुझाव काफी डरावना था। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने अब्बास को पहले ही बता दिया कि ऑपरेशन के बाद उसे सारी ज़िंदगी बिना पेट के ही गुज़ारनी होगी। लेकिन ज़िंदगी के आगे उसने डॉक्टरों की ये शर्त भी मान ली।
कैंसर के तीसरे स्टेज पर था अब्बास
अब्बास ने बताया कि उसे कुछ दिनों से काफी उल्टी हो रही थी, लिहाज़ा उसके वज़न में तेज़ी से गिरावट होने लगी। सेहत की चिंता से परेशान होकर अब्बास अस्पताल जा पहुंचा। डॉक्टरों ने अब्बास के पेट की जांच की तो मालूम चला कि उसके पेट में एक भारी-भरकम ट्यूमर है। इतना ही नहीं अब्बास पेट के कैंसर के तीसरे स्टेज में था। जिसके बाद डॉक्टरों ने अब्बास के पेट का प्रभावित हिस्सा काटकर निकाल दिया। लेकिन ऑपरेशन से पहले अब्बास ने खाने की आखिरी इच्छा जताई। अब्बास ने कहा कि वह आखिरी बार खाने में चिकन बिरयानी खाना चाहता है। जीवन की आखिरी बिरयानी खाने के बाद उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया था।
परिवार की खातिर लिया इतना बड़ा फैसला
अब्बास पेशे से एक इंजीनियर है, उनके दो बच्चे भी हैं। अब्बास ने कहा कि पेट काटकर निकलवाने का फैसला काफी मुश्किल था, लेकिन परिवार को देखते हुए वह मौत के मुंह में नहीं जा सकते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार की वजह से ज़िंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया। अब्बास का ऑपरेशन करने वाले डॉ. अली खम्मास की मानें तो यह दुबई में इस तरह का पहला ऑपरेशन था। ऑपरेशन के बाद अब्बास अब केमोथेरेपी की मदद से कैंसर का जड़ से मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।
Updated on:
25 Sep 2018, 3:47 PM IST
Published on:
25 Sep 2018, 3:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.