2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्ता बना एक नवजात की जिंदगी का रखवाला, जानें पूरी कहानी

कुत्ता ने बचाई एक बच्चे की जिंदगी टीनेज उम्र में बन गई मां लोगों से छिपाने के लिए किया घिनौना काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepika Sharma

•

Updated: 19 May 2019, 4:11 PM IST

dog

कुत्ता बना एक नवजात की जिंदगी का रखवाला, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली। एक वो जो खुद की संतान को अपने ही हाथों मारना चाहती थी और दूसरा वो जो जानवर ( animal) होने के बाद बहुत बड़ा काम कर गया। जी हां, हम बात कर रहें हैं एक कुत्ते ( dog ) की। जिसने नवजात बच्चे को जिंदगी दी। खबरों के अनुसार- एक बेरहम मां ने अपनी दरिंदगी की सारी हदों को पार कर अपने ही बच्चे को जिंदा मिट्टी ( mud )में दफ्ना दिया था। वह चाहती थी किसी को उसके मां बनने की खबर ना लगे। जिस कारण उसनें अपनी ममता का गला घोंट दिया।

अफ्रीका के द्वीप के किनारों पर मिले दो सौ टन कचरे से निकल रही है अजीब चीजें

ये वाकया थाईलैंड ( thiland ) के नाखोन रतचसीमा प्रांत के चुमपुआंग जिले के पास का है। जहां एक टीनेज लड़की अपने मां बनने की बात छिपाने के लिए नवजात को खेत में जिंदा दबा आई। लेकिन उसी दिन पिंग पॉन्ग नाम के कुत्ते ने उसका पता लगा लिया।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि कुत्ते को जब खेत में किसी चीज के होने का अहसास हुआ तो उसने अपने मालिक को भौंककर बुलाया। उसने उस बच्चे को जल्द निकाल लिया। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे को दबाए अधिक समय नहीं हुआ था । जिस वजह से बच्चे को जिंदा बचा लिया गया। बच्चे की मां की उम्र महज 15 साल है, जो अब पुलिस के हिरासत में है। सोशल मीडिया पर पिंग पॉन्ग की काफी तारीफ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब