
100 किलोमीटर का सफर तय कर मालिक को काटने आया डॉगी, वजह जान रो पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। दुनिया में यदि वफादारी के बात आए तो, सबसे विश्वसनीय वफादारों में कुत्ते हमेशा से अव्वल स्थान पर रहे है। कहते हैं.. कुत्ते बिना किसी स्वार्थ के अपने मालिक के प्रति वफादार रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई कुत्ता अपने मालिक से बदला लेने के लिए जी-जान लगा दिया हो। जी हां, ये सुनने में काफी अजीब लग सकता है..लेकिन ये सच है। अमेरिका के न्यू मेक्सिको से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आई है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। यहां एक कुत्ते ने अपने मालिक को काटने के लिए करीब 100 किलोमीटर का सफर तय किया।
सैंटियागो मार्टिनेज नाम का शख्स हर साल की तरह इस साल भी छुट्टियां मनाने के लिए Albuquerque गया था। लेकिन इस बार सैंटियागो ने अपने कुत्ते को छोड़ने का फैसला किया। सैंटियागो ने अपने दोस्तों को बताया कि वह अपने कुत्ते से तंग आ चुका था और उसे हर जगह लेकर नहीं जा सकता था। thereisnews.com के मुताबिक सैंटियागो के पास गोल्डन रीट्रीवर डॉग था, जिसे छोड़ दिया गया।
सैंटियागो ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि नौ दिन बाद ही डॉगी उसे ढूंढता हुआ समुद्र किनारे आ जाएगा। गोल्डन रीट्रीवर समुद्र के चप्पे-चप्पे पर अपने मालिक की गंध से उसे खोज निकालने के लिए सूंघ रहा था। डॉगी को समुद्र के आस-पास ऐसे सूंघते हुए देख सैंटियागो को इस बात का अंदाज़ा हो चुका था कि वह बहुत बड़ी गलती कर चुका है। जिसके बाद सैंटियागो अपने कुत्ते की ओर दौड़ा, ताकि उसे प्यार कर सके। समुद्र तट पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह काफी गुस्से में था। जिसके बाद गुस्साए डॉगी ने अपने मालिक को ज़ोर से काट लिया। कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद सैंटियागो रो पड़ा।
अपने निर्दयी मालिक को काटने के बाद मासूस डॉगी चारों ओर घूम-फिर कर वापस लौटने लगा। वापस लौटते समय डॉगी के चेहरे पर मासूमियत को साफ तौर पर देखा जा सकता था। जो डॉगी कभी अच्छा-खासा जीवन व्यतीत कर रहा था, उस वक्त वह पूरी तरह से स्ट्रे डॉग की तरह घूम रहा था।
Published on:
06 Dec 2018 11:37 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
