28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार को था घर के चिराग का इंतज़ार, डिलीवरी के समय मां ने की ऐसी हैवानियत और…

इस महिला ने पहले अपने पति को गर्भवती होने का भरोसा दिलाकर 9 महीने तक नाटक किया, हैरानी की बात यह है कि पति को उसके इस धोखे के बारे में बिल्कुल भी मालूम नहीं चला।

2 min read
Google source verification
false pregnancy drama by woman

परिवार को था घर के चिराग का इंतज़ार, डिलीवरी के समय मां ने की ऐसी हैवानियत और...

नई दिल्ली। आपने धोखा देने के किस्से तो खूब सुने होंगे लेकिन जो कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो उसमें एक औरत ने सारी सीमाएं पार कर एक ऐसी कहानी बनाई जिसपर न तो यकीन करते बन रहा था न उसे झूठ ठहराया जा सकता था। 37 साल की एंटोनेला मिलेना पैडिला नाम की इस महिला ने पहले अपने पति को गर्भवती होने का भरोसा दिलाकर 9 महीने तक नाटक किया, हैरानी की बात यह है कि पति को उसके इस धोखे के बारे में बिल्कुल भी मालूम नहीं चला। लेकिन किस्सा यहीं नहीं खत्म हुआ इस धोखे की लिमिट तब पार हो गई जब बच्चे की डिलीवरी की तारिख पास आई। बता दें कि, इस महिला ने सिर्फ अपने पति को ही नहीं बल्कि सभी लोगों को धोखे में रखते हुए सोशल मीडिया से एक अल्ट्रासाउंड स्कैन के प्रिंट का फोटो शेयर कर लोगों को।

पहले तो एंटोनेला ने गर्भवती होने का नाटक किया फिर, एक ऐसी कहानी बनाई जिसने सबको हैरान कर दिया, एंटोनेला के मुताबिक, वो अपने घर से क्लिनिक के लिए निकली लेकिन कुछ लोगों ने उसे किडनैप कर उसे ड्रग देकर बेहोश कर दिया। एंटोनेला का कहना था कि, उसे जब होश आया तो उसका बच्चा उसके पेट में नहीं था उसका कहना था कि, किसी ने उसके पेट काटकर उसके बच्चेको निकाल दिया उसका कहना था कि, यह काम ऑर्गन ट्रैफिकिंग गैंग ने किया है उन्होंने उसके बच्चे के अंग बेचने हेतु उसके बच्चे की हत्या कर दी। औरत की सेहत को देखते हुए उसे एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने पुलिस को बुलाया। और पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा, पूरी बात का तब पता चला जब डॉक्टर को महिला के पेट में कोई घाव नहीं मिला। एक ब्लड टेस्ट के बाद ये खुलासा हुआ कि वह कभी गर्भवती थी ही नहीं। एंटोनेला की सास के मुताबिक, वह लगातार गर्भवती होने का दावा करती रही। उसका पेट छोटा था लेकिन हमें फिर भी शक नहीं किया। ऐसा इसलिए कि कई बार बहुत सी महिलाओं के गर्भवती होने का पता नहीं चलता।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग