22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी ने अपने ही पिता के 7 बच्चों को दिया जन्म, 24 साल तक हुए रेप की सच्चाई जान नहीं रुकेंगे आंसू

बाप ने बेटी के साथ अत्याचार की उन हदों को पार कर दिया था, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल था।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Apr 28, 2018

joseph

नई दिल्ली। मामला साल 2008 का है, इंग्लैंड से एक ऐसी सनसनीखेज़ खबर आई थी जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही बेटी को करीब 24 साल तक सेक्स स्लेव बनाए रखा। इन 24 सालों में हैवान पिता ने अपनी बेटी के साथ 3000 बार से भी ज़्यादा बार रेप किया। 24 साल तक हैवानियत का शिकार बनती रही लड़की ने अपने जल्लाद बाप के 7 बच्चों की मां बनी।

बेटी के साथ रेप करने वाले जल्लाद का नाम जोसफ फ्रिट्जल बताया जा रहा है। दरअसल जोसफ का सारा कच्चा चिट्ठा एक पुलिस अधिकारी विलिबाल्ड रैटनर ने खोला था। बाप ने बेटी के साथ अत्याचार की उन हदों को पार कर दिया था, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल था। यही डर पीड़िता को सता रहा था कि क्या उसकी दर्दभरी दास्तां पर कोई भरोसा करेगा भी या नहीं। लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि बच्ची की मां को बेटी के बारे में कुछ पता ही नहीं था कि वह किस हालत में है। क्योंकि जोसफ ने इसके लिए भी एक साज़िश रची थी। दरअसल जोसफ ने एक चिट्टी झूठी चिट्टी लिखवाई कि वह अपने दोस्त के साथ जा रही है और उसे खोजने की कोशिश न की जाए।

ब्रिटेन के एक टीवी चैनल द्वारा बनाई गई डॉक्युमेंट्री में मालूम चला कि पीड़िता ने रैटनर को अपनी कहानी बताई थी। पीड़िता ने बताया था कि जब वह सिर्फ 11 साल की थी, तभी से उसके पिता ने उसके साथ छेड़खानी शुरु करनी शुरु कर दी थी। जब पीड़िता 18 साल की हो गई थी तो जोसफ ने उसे एक बेसमेंट के एक कोठरी में कैद कर दिया था। जहां वह 24 साल तक बंद रही और जल्लाद की हैवानियत का शिकार बनती रही। पीड़िता ने अपने पिता के सभी बच्चों को भी उसी कोठरी में जन्म दिया था। जिनमें से एक बच्चे की मौत कुछ ही दिन बाद हो गई थी।

फिर 2008 में पीड़िता की तबियत काफी खराब हो गई। जिसके बाद जोसफ ने तय किया कि उसे अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए। फिर जोसफ ने अपने ही झूठ को छिपाने के लिए एक और झूठ बोला कि उसकी बेटी वापस आ गई है। लेकिन पुलिस को अपना काम करना था, लिहाज़ा उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की तो जोसफ का सारा कच्चा-चिट्ठा खुल गया।

बेसमेंट की अंधेरी चारदीवारी से जब मामला बाहर निकला तो पुलिस ने जोसफ को गिरफ्तार कर लिया। साल 2009 में ऑस्ट्रिया की एक अदालत ने जोसफ को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। जोसफ अभी जेल में बंद है, अब उसकी उम्र 82 साल हो चुकी है तो वहीं पीड़िता की उम्र 51 साल हो गई है। पीड़िता अपने जल्लाद पिता के 6 बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया में ही रह रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग