19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछुआरों के जाल में फंसी ये रहस्यमयी चीज़, 11 हजार साल पुराने राज़ से उठा पर्दा..पैरों तले खिसक गई जमीन

साल 2014 में मिला था 14,000 हज़ार साल पुराना हिरण का जबड़ा

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Sep 11, 2018

iraland

मछुआरों के जाल में फंसी ये रहस्यमयी चीज़, 11 हजार साल पुराने राज़ से उठा पर्दा..पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली। उत्तरी आयरलैंड में मछली पकड़ने गए मधुआरे के जाल में एक ऐसी दुर्लभ चीज़ आ फंसी, जिसकी सच्चाई जानने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 5 सितंबर को को मछली पकड़ने गए मछुआरे के जाल में ऐसी चीज़ आ फंसी थी, जो उनके जीवन की सबसे अनोखी और बड़ी उपलब्धि जैसी थी। दरअसल मछुआरों के जाल में एक गोज़न (बारहसिंगा की एक प्रजाति) की खोपड़ी और सींग आकर फंस गई थी। जाल में फंसी गोज़न की खोपड़ी और सींग को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 10,500 साल से भी ज़्यादा पुरानी है। छह फीट बड़ा ये ढांचा लगभग पूरी तरह से अनछुआ है।


दस हज़ार साल पहले हो गए थे विलुप्त
रेमंड मैकएल्रोए और उनके साथी चार्ली कॉयल ने बताया कि वे Lough Neagh के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे। जहां उनके जाल में ये विशाल ढांचा आ फंसा। जानकारी के मुताबिक रेमंड और चार्ली महज़ 20 फीट गहरे साफ पानी वाले झील में शिकार पकड़ने के लिए गए थे। ये खोपड़ी आयरलैंड में पाए जाने वाले गोज़न (Megaloceros giganteus) का है, जो आज से करीब दस हज़ार साल पहले ही विलुप्त हो गए थे। हिरण की ये प्रजाति एक समय पर पाई जाने वाली सबसे बड़ी थी।

साल 2014 में मिला था 14,000 हज़ार साल पुराना हिरण का जबड़ा
Lough Neagh की झीलों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इसका संबंध विशालकाय हिरणों से जुड़ा हुआ है। साल 1987 में Felix Conlon नाम के मछुआरे के जाल में भी सींग और खोपड़ी का एक सेट फंसा था। फेलिक्स ने वो सेट एक स्थानीय स्कूल में प्रदर्शनी के लिए दे दिया था। इसके बाद भी साल 2014 में मार्टिन कैली नाम के एक मछुआरे के जाल में हिरण के जबड़े का निचला हिस्सा मिला था। उस जबड़े को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह 14,000 हज़ार साल पुराना है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग