22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंह से नहीं, हवा में लहराकर बजाता है ये बांसुरी, वीडियो देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

शख्स बांसुरी को अपने होठों से नहीं बल्कि हवा में हिलाकर मधुर आवाज निकालता है।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे है।

2 min read
Google source verification
Flute plays

Flute plays

नई दिल्ली। अपने देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आपको हर जगह कोई ना कोई ऐसा कलाकार मिल जाएगा जो अपनी कला से पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बांसुरी को अपने होठों से नहीं बल्कि हवा में हिलाकर मधुर आवाज निकालता है। आपको यह पढ़ने में भले ही थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। एक रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 42 वर्षीय मनीराम है जो बांसुरी को हवा में लहराकर मधुर आवाज निकालता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

हवा में हिलाकर बजाते है बांसुरी
42 वर्षीय मनीराम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के गढ़ बेंगाल गांव में रहने वाले है। मनीराम बांस से कई तरह की चीजें बनाते है। लेकिन सबसे ज्यादा वे अपनी बांसुरी को लेकर मशहूर है। उनका बांसुरी बनाने का अंदाज बिल्कुल अलग है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वो बांसुरी को होंठों से नहीं बल्कि हवा में हिलाकर बजाते है। उनके इस अनोखी कला को देखकर हर कोई हैरान है। सभी यह सोचने के लिए मजबूर है कि आखिरकार मनीराम हवा में लहराकर बांसुरी से मधुर आवाज निकालते है।

यह भी पढ़ें :— 60 हजार सिक्कों से बनाया राम मंदिर का अनोखा स्ट्रक्चर, इतने लाख का आया खर्चा


जंगली जानवरों को भगाने के लिए किया जाता है इस्तेमाल
पीपुल्स अर्काइव ऑफ़ रूरल इंडिया ने मनीराम की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वो बांसुरी को हवा में हिलाकर बजाने की अवधारणा कला के बारे में बता रहे है। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल न केवल केवल संगीत पैदा करने के लिए किया जाता था, बल्कि अपनी यात्राओं के दौरान जंगली जानवरों को भगाने के लिए भी किया जाता था। जब हम जंगल में कुछ आदिवासी समुदायों की परंपरा में जाते हैं। इस दौरान इन बांसुरी को झुलाकर जानवर को दूर भगाते है।

लोग कर रहे है जमकर तारीफ
मनीराम का कहना है कि बांसुरी बनाने में कई घंटे लगते है। लेकिन उनको मेहनत की असली कीमत नहीं मिल रही है। कई बार उनको एक्जिबीशन में भी लेकर जाते है लेकिन वहां भी सही दाम नहीं मिलते। उन्होंने बताया कि यह काम पिछले 30 साल से कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे है।