पूरा मामला चीन का है, बॉयफ्रेंड बनाकर IPhone 7 ऐंठने वाली इस लड़की का नाम शायली बताया जा रहा है। शायली ने सभी IPhone 7 को इकट्ठा करके एक रिसायकलिंग प्लांट (मोबाइल फोन) को बेच दिया। कंपनी ने शायली को बीस IPhone 7 के लिए करीब $17,815 की भारी-भरकम रकम दे दी। अब IPhone 7 से मिली इतनी रकम घर खरीदने के लिए काफी थी, जिसके बाद शायली ने अपने लिए घर खरीद लिया। शायली ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी उम्र हो गई थी। इसके साथ ही उस पर नया घर खरीदने का दबाव भी था। जहां कई लोग शायली के इस दिमागी खुराफात की तारीफें कर रहे हैं तो कई लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं।