8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहा रही थी लड़की, तभी बाथरूम में घुस आया बिन बुलाया मेहमान, देखें Viral Video

आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहें हैं। जिसमें कुछ हट कर देखा जा सकता हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंसान को डराकर रख देते हैं। ऐसा ही कुछ एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की के बाथरूम में नहाते समय एक ऐसा जीव दिखाई दे रहा है। जिसे देख वो सहम जाती हैं। अगर आप इस जीव को असलियत में देख लेंगे तो आप भी डर जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

VIKAS JAIN

•

Updated: 19 Jun 2023, 2:53 PM IST

wildlife_viral_video_girl_taking_bath_in_bathroom.jpg

Girl taking Bath in Bathroom

Unwanted Guest in Bathroom: आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहें हैं। जिसमें कुछ हट कर देखा जा सकता हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंसान को डराकर रख देते हैं। ऐसा ही कुछ एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की के बाथरूम में नहाते समय एक ऐसा जीव दिखाई दे रहा है। जिसे देख वो सहम जाती हैं। अगर आप इस जीव को असलियत में देख लेंगे तो आप भी डर जाएंगे।

यह भी पढ़ें - बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़ की पान की दुकान बन गई चलती-फिरती CAR, जानिए कैसे

लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं, कि आप अपने बाथरूम में नहा रहें हों, और आपकी इज़ाजत के बिना कोई आपके बाथरूम में घुस आए, तो आपको कैसा लगेगा, शायद ऐसा होने पर आप घबरा जांएगे। लेकिन इस लड़की के साथ ऐसा ही हुआ हैं, यह लड़की अपने बाथरूम में नहा रही थी। तभी अचानक एक भयानक जीव खिड़की से अंदर की और आ जाता हैं। इस जीव को देखने के बाद इस लड़की की रूह कांप जाएगी। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाथरूम में एक बिन बुलाया मेहमान दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से अंदर नहा रही लड़की भी बाहर नहीं आ पा रही थी। वह काफी सहम जाती हैं। इसके साथ साथ वह वहां से निकल भी नहीं पाती हैं।

यह भी पढ़ें - इस घर के बाथरूम में शावर के ऊपर बैठा था इतना बड़ा अजगर, नजर पड़ी तो हैरान रह गया ये शख्स

बाथरूम में घुस आई भयानक छिपकली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है, कि एक बड़े आकर वाली छिपकली घर के बाथरूम में घुसी हुई है। इस वीडियो में आपने शायद ही कभी ऐसा जानवर पहले देखा हो। वो बाथरूम की खिड़की की ओर लटका हुआ दिखाई दें रहा है। और वहां पर रखी शैंपू-कंडीशनर की बोतलों को वह अपनी लंबी जीभ से टच करते हुए दिखाई दें रहा हैं। इसी बाथरूम में मौजूद एक महिला बहुत जोर-जोर से चीख रही चिल्ला रही है। लेकिन उस जानवर पर कोई असर नहीं पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें - शख्स के पेट में हुआ तेज दर्द, एक्स रे किया तो अंदर का नजारा देख उड़ गए डॉक्टर्स के भी होश

लोगों में डर का माहौल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम (Instagram) पर Rumahkumuh.id नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 12 हज़ार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि काफी लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए कहा है कि यह मामला ऑस्ट्रेलिया का ही होगा। क्यों की ऑस्ट्रेलिया (Australia) में ऐसा नजारा कोई बड़ी बात नहीं हैं। लोगों ने इस पर यह भी कमेंट करते हुए लिखा है कि अगर आप ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, तो यह नज़ारा यहाँ पर रोज देखा जा सकता हैं। एक यूज़र ने तो हद ही कर दी.. उसने तो यह तक लिख डाला - कि उसको तो यह एक डेकोरेशन पेंटिंग लगती हैं।

यहाँ देखें वायरल वीडियो :-

https://www.instagram.com/reel/CrPZyEgL4y5/?utm_source=ig_web_copy_link