28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / शादी से पहले ही कर दी थी दूल्हे की हत्या, फिर ‘डॉग’ ने ऐसे पहचाना कौन थे कातिल

शादी से पहले ही कर दी थी दूल्हे की हत्या, फिर ‘डॉग’ ने ऐसे पहचाना कौन थे कातिल

डॉग के काम की हर किसी ने की तारीफ सुबह-सुबह कर दी थी दूल्हे की हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 11 Jan 2020, 1:45 PM IST

Judge had become the most vicious thief many decisions were pronounced

Judge had become the most vicious thief many decisions were pronounced

नई दिल्ली: जब घर में शादी का माहौल हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है क्योंकि शादी भले ही दो लोगों की हो रही हो, लेकिन इस खुशी से कई लोग जुड़े होते हैं। ऐसी ही खुशी इस घर में भी थी क्योंकि शादी थी और सब लोग खुश थे, लेकिन पल भर में ही ये खुशियां मातम में बदल गई क्योंकि होने वाले दूल्हे की हत्या ( Groom Murder ) हो गई थी। हर कोई इस घटना से हैरान और सदमें में था कि आखिर कैसे और क्यों दूल्हे की हत्या हो गई। लेकिन कहते हैं ना कि गलत काम करने वाला ज्यादा दिन बच नहीं सकता और हुआ भी ऐसा ही क्योंकि एक डॉग ने इस हत्या के राज से पर्दा उठा दिया था।

OMG! डॉग के इस काम की वजह से हो गई मालिक की मौत, तड़प-तड़प कर चली गई जान

एक कुत्ता ( Dog ) घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया, जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। दरअसल, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लालमन निवासी 26 सालके अश्विनी कुमार मिश्रा की शादी थी। लेकिन उससे पहले ही किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। सुबह गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर ढाढ़ा और बल्डीहा गांव के बीच नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अश्विनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं एएसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल की पड़ताल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। भीड़ में मौजूद हर कोई डॉग स्क्वॉड के काम करने के तरीके को देख कर हैरान था। घटना स्थल से गंध सूंघने के बाद प्रशिक्षित डॉग वहां से 3 किलोमीटर दूर स्थित आरोपियों के घर तक पहुंच गया। वहां आरोपी घर में ताला बंद कर पहले ही फरार हो चुके थे। एक घर से एक कपड़ा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। सुबह कोचिंग क्लास जा रहे कुछ बच्चों ने नहर की पटरी पर खून से सना हुआ शव देखकर शोर मचाया। वहां काफी संख्या में लोग जुट गए।