अब हम आपको बताते है कि आखिर हश्मोत पर ये हमला कैसे हुआ? तो बता दें कि आज से लगभग 22 साल पहले हश्मोत अपने दोस्तों के साथ जंगल में शहद इकट्ठा करने गया था। इस बीच अचानक हश्मोत को नींद आ गई और वो नांव में सो गया। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला बोल डाला। बाघ ने अपना पंजा सीधे हाश्मोत के चेहरे पर मारा और उस हिस्से के मांस को चेहरे से अलग कर दिया। इस हमले में बुरी तरह से घायल हश्मोत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जान तो बच गई,लेकिन चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया।