इस घटना के बाद राजपुरोहित ने राजा से कहा कि यह मंदिर अपवित्र हो चुका है। यहां पूजा करना व्यर्थ है। साथ ही पुरोहित ने यह भी कहा कि यहां जो मूर्ति है उसे हटाकर कहीं और प्रतिष्ठित करवाना उचित होगा। राजा ने तत्पश्चात दुर्गा मां की मूर्ति को उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में स्थापित कर दिया, लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर में तमाम तरह की अजीबोगरीब घटनाएं होने लगी। तब से आज तक इस मंदिर को शापित माना जाता है।