
bride hug ex boyfriend
नई दिल्ली। हर लड़की का दुल्हन बनने का सपना सुनहरा होता है। जिसके लिए कई वह तरह के सपने भी संजोती है। शादी वाले दिन वह फिट और परफैक्ट दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह महीनों पहले से ही डाइट और ड्रेस पर ध्यान देने लगती हैं। अपनी शादी के मौके पर हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी में सबकुछ परफैक्ट होने के बाद कई बार ऐसे हालात बन जाता है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई हो। ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ है। हुआ यूं की शादी में लड़की का Ex-Boyfriend पहुंच गया। अपने होने वाले पति के सामने दुल्हन ने अपने एक्स को लगे लगा लिया। यह नजारा देखकर सभी चौंक गए।
शादी में पहुंचा एक्स बॉयफ्रेंड
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंडोनेशियास का बताया जा रहा है। इसमें एक दुल्हन को उसका एक्स बॉयफ्रेंड उसे शादी की शुभकामनाएं देता हुआ दिख रहा है। सभी के सामने दुल्हन अपने पति से पूछती है कि क्या वह अपने एक्स को एक बार गले लगा सकती है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दुल्हन ने लगाया लगे
शादी के में सभी लोग दूल्हा और दुल्हन को शुभकामनाएं दे रहे थे। इस दौरान वहां पर दुल्हन का Ex-Boyfriend पहुंच गया। उसके दुल्हन को बधाई देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। तभी दुल्हन ने अपने पति से इजाजत मांगी कि क्या वह अपने एक्स को एक बार गले लगा सकती है। दूल्हा साफ दिल का इंसान ठहरा, उसने तुरंत हां कर दी। इसके बाद दुल्हने सभी के सामने अपने एक्स को लगे लगा लिया। इसके बाद उस शख्स ने दुल्हन के पति से हाथ भी मिलाया। अब यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे।
Published on:
31 Jan 2021 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
