नई दिल्ली। वियतनाम में बिल्ली के मीट के व्यापार के बारे में तो हमने आपको बताया ही था, कि कैसे वहां बिल्लियों को खौलते हुए पानी में उबालकर मार देते हैं। जिससे वे यहां के लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सकें। लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। आज हमारी ये खबर भी बिल्लियों से ही जुड़ी हुई है। वियतनाम में तो बिल्लियों को मारकर उनका मीट खाया जाता है। लेकिन उनकी खाल का क्या होता है, इसके बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं।