4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक और अजब रेस्टोरेंट, जहां ड्रोन से सर्व होता है खाना

सिंगापुर के 'टिंब्रे द सबस्टेशन' नाम का रेस्टोरेंट भी अपनी अलग खासियत रखता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत या कहें इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि यहां ऑर्डर ड्रोन पहुंचाता है। दुनिया में कई और भी कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 30 Apr 2016, 4:38 PM IST

p1

p1

हाल ही में ब्रिटेन में एक ऐसा रेस्टोरेंट खोले जाने की चर्चा है, जिसमें लोग अपनी प्राकृतिक अवस्था यानी कि पूरी तरह नग्‍न होकर आएंगे। उनके साथ फोन जैसी कोई भी आधुनिक चीज भी नहीं होती। वहां सबकुछ प्राकृतिक होगा, लेकिन फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी। हमने ये ख़बर आपको विस्तार से बताई है। आप इस ख़बर को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।


यहां पढ़े ये ख़बर: अजब रेस्टोरेंट में पहुंचेंगे गजब इंसान, लंबी है वेटिंग लिस्ट


दुनिया में कई और भी कई रेस्टोरेंट हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। सिंगापुर के 'टिंब्रे द सबस्टेशन' नाम का रेस्टोरेंट भी अपनी अलग खासियत रखता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत या कहें इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि यहां ऑर्डर ड्रोन पहुंचाता है। इसमें एक म्यूजिक बार भी है। यहां वेटर तो होते हैं. लेकिन वो वही काम करते हैं जो ड्रोन इशारा करता है। वो किचन एरिया से से ही किस टेबल पर क्या पहुंचाना है, उसको जूम करता है।


वहीं, जापान के टोक्यो में एक रेस्टोरेंट ऐसा है. जहां पर मल के फ्लेवर में खाना सर्व किया जाता है। दरअसल, असल में ये कोई मल नहीं होता है, बल्कि कुछ चीजों को मिलाकर कुछ ऐसा खास डिश बनाया जाता है, जो मल जैसी गंध लिए हुए होती है। टोक्यो में ही एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां खिलौनों को खाना सर्व किया जाता है। ये गुड्डे-गुड़ियों से लेकर टेडी बियर कुछ भी हो सकते हैं। खिलौनों के मालिकों में एक दिन पहले से ही यहां सीट रिजर्व करवाना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब