4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के सामने बच्ची को किडनैप करने चला था शख्स, दो मिनट में छुड़ा दिए पसीने

एक महिला मोबाइल स्टोर में सामान खरीदने के लिए गयी हुई थी तभी वहां कुछ ऐसा हुआ कि चीख-पुकार मच गयी।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 19, 2018

kidnapping

मां के सामने बच्ची को किडनैप करने चला था शख्स, दो मिनट में छुड़ा दिए पसीने

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को कैलिफॉर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, बता दें यहां पर एक महिला मोबाइल स्टोर में सामान खरीदने के लिए गयी हुई थी तभी वहां कुछ ऐसा हुआ कि चीख-पुकार मच गयी। इस पूरे मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह महिला अपने दो बच्चों के साथ मोबाइल स्टोर में मौजूद थी। इस महिला ने अपने नवजात बच्चे को अपनी गोद में उठा रखा था वहीं उसकी 4 साल की बेटी स्टोर के अंदर ही खेल रही थी तभी दरवाजे के अंदर के बाहर से एक आदमी तेजी से आता है और तोर के अंदर खेल रही उसको 4 साल की बेटी को किडनैप करके वहां से तेजी से भागता है।

अपनी बच्ची को किडनैप होता देख ये महिला भी उस शख्स के पीछे तेजी से भागती है और उसे पकड़ने की कोशिश करती है, इस महिला के साथ स्टोर में मौजूद एक अन्य महिला भी उस शख्स के पीछे भागती है जो बच्ची को किडनैप करने की कोशिश कर रहा था। अपने पीछे बच्ची की मां को भागता देखकर ये शख्स थोड़ा घबरा गया जिससे बच्ची उसकी पकड़ से छूट गयी और अपनी मां के पास सही सलामत पहुंच गयी।

बता दें कि इस महिला की बहादुरी से ही उसकी बच्ची आज सही सलामत है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 24 वर्षीय इस शख्स का नाम टेरी रैनसम है। इस शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इसपर भारी भरकम जुर्माना लगाया के साथ अपहरण और बच्चों से निर्दयता जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जमकर सराहना की जा रही है क्योंकि इस महिला ने अपनी बेटी को बचाने के लिए जान लगा दी और आखिर में जीत उसकी ही हुई।