2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैर रखते ही भूकंप से थर्राने लगती है यहां की धरती, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पा रहे हैं रहस्य

पैर रखने के बाद यहां की ज़मीन हिलने लगती है, ठीक वैसे ही जैसे तेज़ भूकंप आने के बाद धरती हिलने लगती है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 01, 2018

sarguja

पैर रखते ही भूकंप से थर्राने लगती है यहां की धरती, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पा रहे हैं रहस्य

नई दिल्ली। दुनिया को छोड़िए, भारत में ही रहस्यमयी जगहों की कोई कमी नहीं है। ये वही रहस्य हैं, जो तमाम कोशिशों और टोना-टोटका करने के बाद भी रहस्य ही बने हुए हैं। साधु-महात्मा से लेकर वैज्ञानिकों ने इस रहस्यों को सुलझाने की लाख कोशिशें कर लीं लेकिन वे पूरी तरह से असफल रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका राज़ आज भी राज़ ही बना हुआ है। यह रहस्यमयी जगह छत्तीसगढ़ में स्थित है। सरगुजा जिले के मैनपाट में एक जगह है, जहां पैर रखते ही वहां की ज़मीन बुरी तरह से कांपने लगती है।

सीधे शब्दों में कहें तो पैर रखने के बाद यहां की ज़मीन हिलने लगती है, ठीक वैसे ही जैसे तेज़ भूकंप आने के बाद धरती हिलने लगती है। छत्तीसगढ़ की यह जगह इतनी प्रसिद्ध हो गई है कि यहां हमेशा लोगों का तांता लगा रहता है। धरती की इस रहस्यमयी हलचल को देखने के लिए यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी कई लोग आते हैं। अपनी चमत्कारी धरती की वजह से यह जगह अब धीरे-धीरे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में तब्दील होती जा रही है। लोग इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, लिहाज़ा वे इसे महसूस करने के लिए यहां आते हैं।

धरती के इस रहस्यमयी रवैये को देखते हुए लोग इसे जलजली जमीन भी कहते हैं। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस ज़मीन के रहस्य के पीछे का राज़ आज भी कोई नहीं सुलझा पाया है। पुरातत्व विभाग ने बहुत कोशिशें की, लेकिन वे भी पूरी तरह से नाकाम रहे। तो वहीं दूसरी ओर भूगोल के जानकारों की मानें तो इस धरती के नीचे एक समय में दलदल होता होगा। और आज के समय में ज़मीन की ऊपरी सतह काफी सख्त हो गई है, लिहाज़ा यह हिलती-डुलती है। लेकिन भूगोल के जानकारों की इस बात को काफी लोग स्वीकार नहीं करते हैं।