नई दिल्ली। सड़क पर चलते-फिरते हमें बहुत सारी चीजें दिखाई देती हैं। तरह-तरह के लोग, दुकानें,गाड़ियां इत्यादि। इन सबके साथ ही राह चलते हमें सड़क पर कई सारी चीजें भी पड़ी हुई मिलती हैं। इनमें पैसा सबसे कॉमन है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसने अपनी पूरी जिंदगी में सड़क पर पैसा गिरे हुए नहीं देखा। कभी ये रकम छोटी होती है तो कभी अगर इंसान की किस्मत अच्छी होती है तो उसे बड़ी रकम भी मिल सकती है।