दरअसल, साल करीब 10 साल पहले फिलीपींस के पलावन आइलैंड में रहने वाला यह मछुआरा समुद्र में मछलियां पकड़ रहा था। अचानक से समुद्री तूफान आया और वह उसमें फंस गया। इस दौरान वह एक पत्थर के सहारे रुक गया, वह तूफान खत्म होने तक उसी पत्थर से खुद को बचाता रहा। तूफान थमते ही वह पत्थर को साथ ले आया। इस पत्थर को वह 10 साल तक अपने बेड के नीचे रखा रहा। वह इस पत्थर को खुद के लिए लकी मानता था, इसलिए उसे खुद से दूर नहीं रखना चाहता था, मगर उसे क्या पता था कि जिसे वह मामूली समझ रहा है वह उसके लिए सही में लकी है।