10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में पड़े कूड़े के ढेर में छिपी थी ऐसी रहस्यमयी चीज़, खरीदने के लिए शख्स ने बोरी भरकर दे दिए पैसे

लोगों के लिए यह एक रहस्य बन गया है कि आखिर इस घर को इतनी मोटी कीमत में क्यों खरीदा गया, जबकि इसकी कीमत काफी कम निर्धारित की गई थी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

May 26, 2018

auction

घर में पड़े कूड़े के ढेर में छिपी थी ऐसी रहस्यमयी चीज़, खरीदने के लिए शख्स ने बोरी भरकर दे दिए पैसे

नई दिल्ली। किस्मत अच्छी हो तो कूड़े का ढेर भी सोना बन जाता है, और वहीं ये किस्मत बुरी हो तो सोने के आभूषणों को भी मिट्टी बना देता है। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला इंग्लैंड के लीड्स से आया है, जहां एक घर की नीलामी की जानी थी। लेकिन किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि एक कूड़े के ढेर में तब्दील हो रखे घर को इतनी बड़ी रकम मिल जाएगी। जबकि घर न बिके या फिर बहुत ही कम कीमत पर बिके, इसके लिए तमाम कोशिशें भी की गई थीं। क्योंकि नीलामी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर घर की इतनी गंदी तस्वीरें अपलोड की थीं कि उसे देखते ही मन खराब हो जाए।

लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी घर की अच्छी किस्मत को कोई नहीं हरा पाया। जिस कूड़े के ढेर वाले घर की कीमत 13 से 17 लाख रुपए के बीच तय की गई थी। पश्चिम यॉर्कशायर में स्थित इस घर को एक शख्स ने करीब 38 लाख रुपए में खरीद लिया। खरीदार का कहना है कि इस घर की कीमत तय कीमत से ज्यादा थी। हालांकि खरीदार ने ये नहीं बताया कि उसे इस घर में ऐसी क्या चीज़ मिली, जो उसने घर को दोगुनी कीमत में खरीद लिया। लोगों के लिए यह एक रहस्य बन गया है कि आखिर इस घर को इतनी मोटी कीमत में क्यों खरीदा गया, जबकि इसकी कीमत काफी कम निर्धारित की गई थी। मतलब एक घर को उसकी अधिकतम कीमत के दोगुने से भी ज़्यादा कीमत मिल गई। नीलामी कंपनी ने दो बेडरूम वाले सीढ़ीदार घर की बेहद ही घटिया तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए थे। इतना ही नहीं कंपनी ने लिखा था कि यह घर ठीक ऐसा ही मिलेगा, जैसी कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।

कंपनी ने घर की जो तस्वीरें अपलोड की थी, उन्हें देखते ही किसी भी इंसान का दिमाग चकरा जाता। क्योंकि घर में इतना कूड़ा-कचरा था, जिसे देखते ही मन घृणा से भर जाता। नीलामी कंपनी ने कहा कि इस घर की हालत देखकर पिछले कई सालों से लोग इसे नकार दे रहे थे। कंपनी ने कहा कि ये घर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो यहां किसी प्रोजेक्ट के लिए काम करना चाहते हैं। नीलामी कंपनी को इस डील पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उन्हें इस घर की इतनी कीमत मिल गई। नीलामी की पूरी प्रक्रिया इंग्लैंड के लीड्स में ऐलन रोड फुटबॉल स्टेडियम में पूरी हुई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग